कांके इलाके में रिंग रोड स्थित ITBP कैंप के पास कुछ दिनों पहले एक जमीन कारोबारी को गोली लगी थी। SSP सुरेंद्र कुमार झा ने इस मामले की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में पता चला है कि जिसे गोली लगी थी उसने ही खुद अपने ऊपर गोली चलवाई थी।
चुटिया इलाके में रहने वाली 3 युवतियों से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक इन युवतियों को लोहरदगा डीसी ऑफिस में नौकरी दिलाने की बात कही गयी थी,
रांची में बुधवार को डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया। एक 8 साल के बच्चे के पेट से बिना किसी चीर-फाड़ के सिक्का निकाल दिया गया। मामला रांची के राज हस्पताल का है, जहां डॉ रवीश रंजन ने यह कारनामा कर दिखाया है।
ACB रांची की टीम ने बुधवार को एक लिपिक को घूस लेते हुए पकड़ा है। स्वास्थ्य निदेशालय कार्यालय नामकुम में कार्यरत लिपिक कृष्णकांत बारला को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक को 10 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया है।
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान को हिरासत में लिया गया है। उन्हें एक 15 साल की बच्ची के साथ पकड़ा गया है। वे देवघर में पोस्टेड हैं।
BHEL के एजीएम का शव रांची में संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। शव हिंदपीड़ी थानाक्षेत्र में पड़ने वाले होटल कैपिटल हिल से बरामद किया गया है। एजीएम की पहचान मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पूर्णिया के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
रामपुर गढ़ा ढाबा में ढ़ाबे वाले को डरा-धमका कर रंगदारी वसूलने करने वाले फर्जी डीएसपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी जहांगीर खान और फिरोज की गिरफ्तारी हुई है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि ढाबे वालों द्वारा गिरोह के एक सदस्य के
तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय कारा गिरिडीह के अधीक्षक राजमोहन राजन पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बच्ची की उम्र 13 साल है। बच्ची आरोपित जेल अधीक्षक के दोस्त की बेटी है।
बेड़ो थाना क्षेत्र के बंजारा जंगल में युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है।
राजधानी रांची में आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रांची के सोमा बाड़ी मैदान के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है।
रांची की एक छात्रा के साथ उत्तराखंड में एक 55 वर्षिय शख्स ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक पीड़िता देहरादून में क्लेमन टाउन थाना क्षेत्र में रहकर न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है।
बाल सुधार गृह से आए दिन कोई ना कोई नकारात्मक खबर आती रहती है। शनिवार को रांची-डुमरदगा बाल सुधार गृह में छापेमारी की गई जिसके बाद कई सामान बरामद हुए है।